अमेठी: ब्लॉक पर नदारद रहे अधिकारी व कर्मचारी, कार्यवाही कब ?
March 05, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। सरकार चाहे लाख दावे करे कि अधिकारी समय से दफ्तर पहुँचें, लेकिन अमेठी के भेंटुआ और संग्रामपुर ब्लॉक में ये आदेश हवा-हवाई साबित हो रहे हैं। होली के हुड़दंग के दूसरे दिन गुरुवार को भी इन दोनों ब्लॉकों पर सन्नाटा पसरा रहा। जनता अपनी फरियाद लेकर पहुंची तो जरूर, लेकिन अधिकारियों की गैर मौजूदगी देख उन्हें मायूस होकर वापस लौटना पड़ा। जांच-पड़ताल में जो सच्चाई सामने आई, वो चैंकाने वाली है। संग्रामपुर और भेंटुआ, दोनों ही ब्लॉकों की जिम्मेदारी एक ही खंड विकास अधिकारी के कंधों पर है, लेकिन साहब का दर्शन दुर्लभ रहा।संग्रामपुर का हाल सुबह 10 बजे केवल एडीओ आईएसबी सुरेश कुमार अपनी मेज पर दिखे। एडीओ पंचायत साहब 11 बजे धप से पहुंचे। बाकी बाबू और लिपिक नदारद रहे। आलम यह था कि सफाईकर्मी ही ब्लॉक का कामकाज देखते नजर आए।भेंटुआ की स्थिति यहाँ तो हालत और भी दयनीय रही। न बीडीओ साहब का पता, न एडीओ पंचायत का ठिकाना। यहाँ भी झाड़ू वाले भैया यानी सफाईकर्मियों के भरोसे ही पूरा ब्लॉक संचालित होता दिखा।स्थानीय लोगों का कहना है कि यहाँ अधिकारियों के आने-जाने का कोई तय समय नहीं है।
