Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीःसड़क हादसे मे पांच लोग घायल


अमेठी। धम्मौर मार्ग पर गुरुवार दोपहर एक सड़क हादसे में पांच लोग घायल हो गए। राजेश मिल्क एंड एडिवल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हुई। इस दुर्घटना में तीन घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल सुलतानपुर रेफर कर दिया गया है।मिली जानकारी के अनुसार वर्षीय अजय अपनी पत्नी रेशू, पांच वर्षीय बेटी जान्हवी और साले की 17 वर्षीय बेटी गुड़िया के साथ ससुराल से घर लौट रहे थे। लौहर भाईं निवासी अजय पूरे कोदई से अपने घर जा रहे थे। रास्ते में एक ट्रैक्टर को ओवरटेक करते समय उनकी बाइक सामने से आ रही स्कूटी से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन सड़क पर गिर पड़े।इस हादसे में अजय, उनकी पत्नी रेशू, बेटी जान्हवी और गुड़िया गंभीर रूप से घायल हो गए। स्कूटी सवार 40 वर्षीय ब्रोजन विश्वास भी घायल हुए। हालांकि, स्कूटी पर पीछे बैठी ब्रोजन की पत्नी आखी विश्वास इस टक्कर में बाल-बाल बच गईं। ब्रोजन विश्वास अपनी पत्नी के साथ जोगीबीर, पयागीपुर (सुलतानपुर) से गोसाईंगंज, अमेठी लौट रहे थे।दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्काल डायल 112 और एम्बुलेंस को सूचना दी। एम्बुलेंस पहुंचने में देरी होने पर पूरे सिन्नैत निवासी राजेश सिंह पुत्र भानुप्रताप सिंह ने मानवता दिखाते हुए अपने वाहन से चार घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेटुआ पहुंचाया। कुछ देर बाद एम्बुलेंस भी मौके पर पहुंची, जिससे घायल ब्रोजन विश्वास को भी सीएचसी भेटुआ लाया गया।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेटुआ के अधीक्षक डॉ. अभिमन्यु कुमार वर्मा ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण अजय, गुड़िया और ब्रोजन विश्वास को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल सुलतानपुर रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों का इलाज सीएचसी भेटुआ में जारी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |