Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

आगराः महुआ खेड़ा में होली मिलन समारोह सम्पन्न, समाजवादी नेताओं की रही सहभागिता


आगरा। महुआ खेड़ा क्षेत्र में आयोजित होली मिलन समारोह में समाजवादी नेता वीरेंद्र यादव जी के आमंत्रण पर मधुकर अरोड़ा ने सहभागिता की और कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। समारोह में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक, बुजुर्ग एवं युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस भव्य आयोजन में मंच की शोभा मधुकर अरोड़ा के साथ भाई रिंकू यादव, सनी छाबड़ा, उदल सिंह, पंकज कसाना, मानवेंद्र सिंह एवं रविंद्र ठाकुर ने बढ़ाई। कार्यक्रम का वातावरण आपसी सौहार्द, प्रेम और रंगोत्सव की उल्लासपूर्ण भावना से सराबोर रहा।

मधुकर अरोड़ा ने इस अवसर पर वीरेंद्र यादव, सोमेंद्र यादव, पी.के. जी तथा उपस्थित सभी वरिष्ठजनों और युवा साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी का स्नेह और आशीर्वाद ही उनकी वास्तविक शक्ति है। उन्होंने कहा कि समाजवादी परिवार की एकजुटता ही संगठन को मजबूती प्रदान करती है।

समारोह में सामाजिक समरसता, भाईचारे और क्षेत्र के विकास पर भी विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम का समापन आपसी शुभकामनाओं एवं रंगोत्सव की बधाइयों के साथ हुआ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |