आगरा। क्षत्रिय कुशवाह-कछवाह महिला मंच द्वारा शनिवार को खंदारी स्थित एक होटल में फागुन महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक भगवान कुशवाह, उनकी धर्मपत्नी अनीता कुशवाह, मातृशक्ति प्रमुख रीना सिंह तथा गिर्राज सिंह कुशवाह ने दीप प्रज्वलित कर किया।
महोत्सव में महिलाओं ने फागुन के पारंपरिक गीतों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं विभिन्न मनोरंजक कार्यक्रमों के माध्यम से उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज की महिलाओं को एक मंच पर एकत्रित कर आपसी सौहार्द, सांस्कृतिक परंपराओं एवं सामाजिक एकता को बढ़ावा देना रहा।
कार्यक्रम अध्यक्ष शशि अजीत कुशवाह ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से समाज में एकजुटता और महिला सशक्तिकरण को बल मिलता है।
इस अवसर पर अलका सिंह, रिंकी उपाध्याय, अनामिका चैहान, गीता राठौर, अल्पना कुशवाह, जयंती सिंह एडवोकेट, पूजा शर्मा, दीपा, कल्पना, नताशा, रीनू कुशवाह, उषा कुशवाह, विनीता एवं रमिता कुशवाह सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का समापन रंगारंग प्रस्तुतियों और आपसी शुभकामनाओं के साथ हु।
