Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

आगराः होली मिलन समारोह में एकता और भाईचारे का संदेश! क्षत्रिय महासभा अध्यक्ष पूनम राघव ने दी शुभकामनाएं


आगरा। होली पर्व के पावन अवसर पर क्षत्रिय महासभा की ओर से होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष पूनम राघव ने सभी देशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द और एकता बनाए रखने का आह्वान किया।

समारोह के दौरान पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पारंपरिक फूलों की होली खेली और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से उत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम में समाज की एकजुटता, शिक्षा के महत्व और समाज के समग्र उत्थान पर विशेष जोर दिया गया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने क्षत्रिय समाज के गौरवशाली इतिहास, वीरता और बलिदानों का स्मरण करते हुए नई पीढ़ी को उन आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया। साथ ही समाज को संगठित रखने, आपसी मतभेदों को भुलाकर सत्य और सद्भाव के मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया गया।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय पदाधिकारियों सहित समाज के कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। समापन पर सभी ने एक स्वर में “जय भवानी” का उद्घोष किया। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |