Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुरः डिग्री कॉलेज में नशा मुक्ति भारत अभियान का आयोजन! विशेषज्ञों ने बताए नशे के दुष्प्रभाव, छात्राओं ने भी रखे विचार


बीसलपुर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नशा मुक्ति भारत अभियान के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या द्वारा मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित यातायात विभाग के अधिकारियों ने नशे के दुष्प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डाला। यातायात पुलिस के परवेज चैधरी, टीएसआई सुभाष चंद्र चैहान एवं योग प्रशिक्षक सुभाष चंद्र सक्सेना ने बताया कि नशा व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि उसके परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है।

कार्यक्रम के दौरान छात्राएं चाहत ऋषीश्वर और प्रियांशी ने नशा मुक्ति पर अपने विचार प्रस्तुत किए और युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में डॉ. विकास प्रधान ने धन्यवाद ज्ञापन किया। संचालन डॉ. जगदम्बा कुमार द्वारा किया गया, जबकि कार्यक्रम की व्यवस्था प्रो. दरख्शा ने संभाली। इस दौरान महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |