बीसलपुर। नौगवां नवीनगर स्थित टीबरीनाथ शक्तिपीठ मंदिर पर रामनवमी के अवसर पर लगने वाले भव्य मेले का शुभारंभ धूमधाम से हुआ। मेले के अंतर्गत आयोजित रासलीला मंचन का उद्घाटन गन्ना राज्यमंत्री संजय गंगवार के प्रतिनिधि मनोज गंगवार ने फीता काटकर किया।
इस अवसर पर आजमपुर बरखेड़ा के प्रधान संजीव वर्मा, खोगेश गंगवार, प्रमोद गंगवार, राहुल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। उद्घाटन के बाद श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
आयोजकों ने बताया कि इस बार मेले में दूर-दराज से व्यापारी अपनी दुकानें लेकर पहुंचे हैं। मेले में झूले, खानपान और अन्य आकर्षणों की भरमार है, जिससे ग्रामीणों में खासा उत्साह है।मेले के दौरान तीन दिनों तक रासलीला मंचन किया जाएगा, जिसमें आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लेंगे।
