बीसलपुर। बिजली विभाग द्वारा शहर और देहात क्षेत्र में लगाए गए स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का कारण बन गए हैं। उपभोक्ताओं का आरोप है कि मामूली बकाया होने पर भी मीटर तुरंत बिजली काट देता है, जबकि बड़े बकायेदारों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही।
लोगों का कहना है कि यदि किसी उपभोक्ता पर 100 रुपये का भी बकाया होता है तो उसकी बिजली तुरंत बंद हो जाती है, लेकिन जिन उपभोक्ताओं पर 10 से 12 हजार रुपये तक का बकाया है, उनकी आपूर्ति चालू रहती है। इससे लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है।
समस्या के समाधान के लिए उपभोक्ता बिजली उपखंड कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अधिकारियों के मौके पर न मिलने से उन्हें निराशा हाथ लग रही है। कई उपभोक्ता बिजली कनेक्शन होने के बावजूद अंधेरे में रहने को मजबूर हैं।ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्मार्ट मीटर को लेकर असंतोष बढ़ता जा रहा है। उपभोक्ताओं ने विभाग से इस व्यवस्था में सुधार और समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग की है, ताकि उन्हें राहत मिल सके।
.jpg)