हाथरसः अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस एवं क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा संयुक्त रूप से जनपद हाथरस में उत्तर प्रदेश उ०नि० नागरिक पुलिस की लिखित परीक्षा को सकुशल, नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराये जाने के दृष्टिगत परीक्षा केंद्रों का भ्रमणध्निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
March 13, 2026
हाथरस। अपर पुलिस हाथरस श्री रामानंद कुशवाह एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्री योगेंद्र कृष्ण नारायण द्वारा संयुक्त रूप से जनपद हाथरस में उत्तर प्रदेश उ०नि० नागरिक पुलिस की लिखित परीक्षा को सकुशल, नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराये के दृष्टिगत परीक्षा केन्द्रों का भ्रमणध्निरीक्षण किया गया । इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा परीक्षा केन्द्र व्यवस्थापकों से वार्ता कर परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । इसके उपरांत ड्यूटी में लगे अधिकारीध्कर्मचारीगणों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए बताया गया कि परीक्षा के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष नजर रखी जाये तथा परीक्षा केन्द्र के आसपास किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को ना आने दिया जाये । भ्रमणध्निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा परीक्षा केन्द्रो पर लगे सीसीटीवी कैमरों को चैक किया गया तथा सम्बन्धित को सीसीटीवी कैमरो के माध्यम से भी सतर्क दृष्टि रखते हुये परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु निर्देशित किया गया । साथ ही ड्यूटी लगे अधिकारीध्कर्मचारीगणों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा केन्द्र के आसपास अनावश्यक लोग इकट्ठा न होने दे तथा संदिग्ध लगे तो जाँच अवश्य की जाये तथा परीक्षा को प्रभावित करने का प्रयास करने वाले अराजकतत्वों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाही करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया ।
