Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः कृष्णा पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां


बाबागंज/प्रतापगढ़। हीरागंज क्षेत्र के लक्ष्मीगंज स्थित कृष्णा पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को आयोजित वार्षिकोत्सव समारोह में नन्हे-मुन्ने बच्चों की आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। रंगारंग कार्यक्रमों के बीच बच्चों की प्रतिभा देख अभिभावक और अतिथि भाव-विभोर हो उठे।

नगर पंचायत हीरागंज बाजार के लक्ष्मीगंज स्थित कृष्णा पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को विद्यालय का वार्षिकोत्सव बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा नेता अभय प्रताप सिंह पप्पन ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित करके किया।

इसके बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। बच्चों ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत से कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद “राधा तेरी चुनरी”, “हवा हवाई” और फॉर्च्यूनर हरियाणवी सांग सहित समाज में व्याप्त कुरीतियों और दुष्प्रभावों पर आधारित नृत्य-नाटिकाओं की प्रभावशाली प्रस्तुति दी। बच्चों की प्रतिभा और आत्मविश्वास को देखकर पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

मुख्य अतिथि अभय प्रताप सिंह पप्पन ने अभिभावकों और छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही विकास की आधारशिला है। बिना शिक्षा के मनुष्य का जीवन अधूरा है। उन्होंने बच्चों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि कृष्णा पब्लिक स्कूल क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक शिक्षा का बेहतर केंद्र बनता जा रहा है, जो पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।

खंड शिक्षा अधिकारी बाबागंज आशीष मिश्रा ने भी अभिभावकों से बच्चों की शिक्षा और संस्कारों पर विशेष ध्यान देने की अपील की। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक अखिलेश मिश्रा, योगेश मिश्रा पिंटू, पूनम, पल्लवी, विजय भारती, विजयलक्ष्मी, सोनम, काशी पांडे, गया प्रसाद तिवारी, भुलाई, डॉ. मनोज शुक्ला, दिनेश चंद मिश्रा, शिवकुमार यादव, मनोज यादव, अशोक सिंह सहित बड़ी संख्या में अभिभावक, छात्र-छात्राएं और क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम का संचालन शिक्षक विनोद तिवारी और पूनम ने किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |