हाथरसः जनपद हाथरस में घरेलु गैस सिलेण्डरों की कोई कमी नहीं है- जिलाधिकारी
March 13, 2026
हाथरस। गैस एजेन्सियों पर उपभोक्ताओं की बढ़ती भीड के संबंध में अफवाहों को देखते हुये जिलाधिकारी महोदय ने जनता से अपील की है कि वह शांति बनाये रखें जनपद हाथरस में घरेलु गैस सिलेण्डरों की कोई कमी नहीं है। जिलाधिकारी महोदय द्वारा मॉनिटरिंग टीम का गठन किया गया है। जिसमें जनपद की समस्त एजेन्सी संचालक, गैस कम्पनियों के सेल्स ऑफिसर एवं पूर्ति निरीक्षकों को सम्मिलित किया गया है। साथ ही गैस की कालाबाजारी या अन्य किसी प्रकार की समस्या, जानकारी के लिये प्रातः 08रू00 से सायं 05रू00 बजे तक कन्ट्रोल रूम का हेल्प लाईन नं० 05722-227042 जारी किया गया है। समस्त गैस एजेन्सी संचालकों को अपने स्टॉक की सूचना, सूचना पट पर अपडेट रखने के निर्देश दिये गये है। होर्डिंग एवं फिलेक्सी लगाकर प्रचार-प्रसार करने के भी निर्देश दिये गये हैं। गलत एवं भ्रमक सूचना के संबंध में ध्यान न देने की अपील की गयी है। जनपद में किसी प्रकार की घरेलू सिलेण्डरों की स्टॉक की कमी नहीं है। ऑनलाईन, मोबाईल ओ०टी०पी० एवं ऐप के माध्यम से बुकिंग की जा रही है। नगर क्षेत्र में 25 दिनों में एवं ग्रामीण क्षेत्र में 45 दिनों में बुकिंग की जा सकेगी। बिना बुकिंग किये सिलेण्डर दिये जाने, जमाखोरी करने, भ्रामक अफवाह फैलाने, कालाबाजारी एवं अवैध भण्डार करते हुये पाये जाने पर संबंधित के खिलाफ कठोरतम कार्यवाही की जायेगी। जनता से अपील है कि सोशल मीडियाध्अन्य माध्यमों से किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें एवं जनपद हाथरस में पर्याप्त मात्रा में घरेलू गैस सिलेण्डरों के स्टॉक की उपलब्धता है।
