प्रतापगढः सुअर बाड़ा में लगी आग से महिला झुलसी, हजारों का नुकसान
March 26, 2026
लालगंज/प्रतापगढ़। सुअर बाड़ा में लगी आग में झुलसकर सुअर के दस बच्चे की मौत हो गयी। वहीं तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गये। बचाव में पीड़ित की पत्नी भी झुलस गयी। उन्हे इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया गया। आगजनी में पड़ोस के लोगों का भी नुकसान हुआ है। उदयपुर थाना क्षेत्र के जोगापुर गांव निवासी श्रीराम सरोज पुत्र स्व0 सुखदेव सरोज ने अपने घर के पीछे सुअर बाड़ा बना रखा है। पीडित के अनुसार बुधवार की देर रात अज्ञात कारणों से आग लग गयी। जिससे सुअर के दस बच्चों की आग में झुलसने से मौत हो गयी। वही सुअर के तीन बच्चे घायल हो गये। आगजनी की जानकारी होने पर बचाव में पहुंची पीड़ित श्रीराम सरोज की पत्नी रामसती भी झुलस गयी। इन्हें इलाज के लिए सीएचसी सांगीपुर भेजवाया गया। वहीं आगजनी में पीड़ित के पड़ोसी श्रीपाल पुत्र सुखदेव का छप्पर, दरवाजा व लगभग पंाच कुंतल भूसा भी जल गया। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। आगजनी में पीडितो को हजारो का नुकसान उठाना पड़ा है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
.jpg)