Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः तीन घरों में चोरी का दर्ज हुआ मुकदमा


प्रतापगढ़। एक ही रात तीन घरों में हुई चोरी की घटना को लेकर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।जिले में सांगीपुर थाना क्षेत्र के जलालाबाद गांव निवासी विजय पाल विश्वकर्मा पुत्र रामसुफल विश्वकर्मा ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बीती चैबीस मार्च की रात घर के लोग सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात चोर उसके घर में घुस आये और हजारों की नकदी व जेवरात चुरा ले गये। चोरों ने पीड़ित के भाई व गांव के सोनू वर्मा के घर मंे भी चोरी की घटना को अंजाम दिया। जांच के बाद पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |