Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः खुला घूम रहा है नाबालिग किशोरी को भगाने वाला आरोपी, गिरफ्तार नही कर पा रही है संग्रामगढ़ पुलिस


प्रतापगढ़/बाबागंज।संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस की कार्यशैली एक बार फिर कठघरे में खड़ी नजर आ रही है। कोटा भवानीगंज गांव की एक नाबालिग किशोरी पिछले दो सप्ताह से लापता है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि आरोपी का नाम सामने आने के बाद भी पुलिस अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर सकी है।

पीड़ित पिता ने आरोप लगाया है कि उसने अपनी पुत्री को भगाने वाले युवक का नाम और पहचान स्पष्ट रूप से पुलिस को बता दी है। इसके बावजूद संग्रामगढ़ पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है, जिससे परिजनों में आक्रोश और भय लगातार बढ़ता जा रहा है।

बताया जा रहा है कि शुरुआत में अज्ञात के खिलाफ गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी, लेकिन बाद में जांच में खुलासा हुआ कि गांव का ही एक ट्रैक्टर चालक, जो दूसरी बिरादरी का है, किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ लेकर फरार हो गया।

सबसे गंभीर बात यह है कि आरोपी की पहचान होने के बावजूद पुलिस अब तक उसे पकड़ने में नाकाम रही है। पीड़ित पिता ने आशंका जताई है कि उसकी पुत्री के साथ किसी भी समय कोई अनहोनी हो सकती है, लेकिन पुलिस की लापरवाही से हालात और चिंताजनक होते जा रहे हैं।ग्रामीणों में भी इस मामले को लेकर भारी नाराजगी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |