Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीतः जनपद में उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से शुरू, डीएम-एसपी ने किया परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण! सुरक्षा व्यवस्था चाक-चैबंद, छह केन्द्रों पर कड़ी निगरानी में हुई परीक्षाय सीसीटीवी से मॉनिटरिंग, कई मार्गों पर बैरियर


पीलीभीत। उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्तीदृ2025 की लिखित परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से  जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। परीक्षा शुरू होने से पहले जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने शहर के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और सुरक्षा प्रबंधों की बारीकी से समीक्षा की। अधिकारियों ने केन्द्रों पर तैनात पुलिस बल को सतर्क रहते हुए ड्यूटी निभाने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पीएम श्री ड्रमण्ड इंटर कॉलेज, सिद्दीकी नेशनल इंटर कॉलेज, राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, रामा इंटर कॉलेज पीलीभीत और उपाधि महाविद्यालय पीलीभीत सहित कई परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने अभ्यर्थियों के प्रवेश और निकास व्यवस्था, तलाशी प्रक्रिया, सुरक्षा घेराबंदी और परीक्षा कक्षों की तैयारियों का गहन निरीक्षण किया। अधिकारियों ने केन्द्र व्यवस्थापकों से समन्वय बनाकर कार्य करने तथा परीक्षा के दौरान अनुशासन और पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए।

प्रशासन की ओर से सभी परीक्षा केन्द्रों पर कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए थे। केन्द्रों में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की गहन जांच की गई और निर्धारित समय पर ही उन्हें परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी रोकने के लिए पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती की गई है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि परीक्षा की निष्पक्षता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा आयोजित यह परीक्षा शहर के छह परीक्षा केन्द्रों पर संपन्न कराई जा रही है। परीक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर भी विशेष इंतजाम किए हैं। डिग्री कॉलेज मार्ग पर स्थित तीन परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थियों की अधिक संख्या को देखते हुए मार्ग को बैरियर लगाकर अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया, ताकि परीक्षा केन्द्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ और यातायात का दबाव न बने।परीक्षा की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सभी केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनकी लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। कंट्रोल रूम से भी परीक्षा की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम पूरी परीक्षा प्रक्रिया पर नजर बनाए हुए है, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न हो सके।परीक्षा शुरू होने से पहले अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया, क्षेत्राधिकारी सिटी दीपक चतुर्वेदी सहित अन्य प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने भी परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर ड्यूटी में लगे कर्मचारियों और पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केन्द्रों पर व्यवस्था बनाए रखने और अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश भी दिए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |