Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीत: 9 वर्ष पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं, प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख ने की प्रेस वार्ता! जनकल्याणकारी योजनाओं से हर वर्ग तक पहुंचा लाभ, विकास कार्यों की दी विस्तृत जानकारी


पीलीभीत। प्रदेश सरकार के सफल 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनपद  में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृषि एवं कृषि अनुसंधान विभाग, उत्तर प्रदेश एवं जनपद के प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख ने गुरुवार को पत्रकारों के साथ एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता आयोजित की। इस दौरान उन्होंने सरकार की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा प्रदेश में हुए व्यापक विकास कार्यों का विस्तृत ब्योरा प्रस्तुत किया।प्रभारी मंत्री ने कहा कि बीते 9 वर्षों में प्रदेश ने सुशासन, सुरक्षा और विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। सरकार की नीतियों का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है, जिससे गरीब, किसान, महिला, युवा और व्यापारी सभी वर्गों को सीधे तौर पर लाभ मिला है। उन्होंने बताया कि कानून व्यवस्था में सुधार, अपराध पर नियंत्रण और पारदर्शी शासन व्यवस्था के चलते प्रदेश निवेश और विकास के लिए एक बेहतर वातावरण बना है।उन्होंने कृषि क्षेत्र की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि किसानों की आय बढ़ाने, फसलों के बेहतर दाम दिलाने और तकनीकी संसाधनों के विस्तार के लिए कई योजनाएं संचालित की गई हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना और न्यूनतम समर्थन मूल्य जैसी योजनाओं से किसानों को आर्थिक संबल मिला है। साथ ही सिंचाई सुविधाओं के विस्तार और आधुनिक खेती को बढ़ावा देने पर भी सरकार ने विशेष ध्यान दिया है।प्रेस वार्ता में मंत्री ने बताया कि प्रदेश में गरीब कल्याण योजनाओं के तहत करोड़ों लोगों को मुफ्त राशन, आवास, स्वास्थ्य सेवाएं और पेंशन का लाभ मिला है। महिला सशक्तिकरण के लिए स्वयं सहायता समूहों को बढ़ावा दिया गया है, जिससे महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही हैं। शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में भी युवाओं के लिए नए अवसर सृजित किए गए हैं।उन्होंने पर्यटन, इंफ्रास्ट्रक्चर और औद्योगिक विकास को लेकर भी सरकार की प्राथमिकताओं को रेखांकित किया और कहा कि प्रदेश तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है। आने वाले समय में प्रदेश को और अधिक सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है।इस अवसर पर कार्यक्रम में बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद, किशन लाल राजपूत, डॉ आस्था अग्रवाल, स्वतंत्र देवल  प्रतिनिधि  गुरभाग सहित  जनप्रतिनिधिगण, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने सरकार की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी दोहराया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |