Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढ़ः पुलिस की तहरीर पर उन्नीस के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा


प्रतापगढ़। जमीन के विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में पुलिस की तहरीर पर दोनों पक्ष के उन्नीस आरोपियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जिले में लालगंज कोतवाली के सिपाही ऋषिकांत इन्दौलिया ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बीती तीस मार्च को अगई गांव में जमीन विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गयी। जांच में पता चला कि गांव के राम सुमेर गुप्ता के पुत्रगण जीतलाल गुप्ता, विजय गुप्ता, रोशन गुप्ता, तथा राम सुमेर की पत्नी कमला व निशा पत्नी विजय गुप्ता छः अज्ञात के साथ पिलर लगाकर बाउण्ड्री बना रहे थे। इसी विवाद को लेकर द्वितीय पक्ष के राधेश्याम पटेल के पुत्र मोतीलाल, अंकित, वंशीलाल व पुत्री निधि तथा पुष्पा पत्नी राजेश पटेल निवासीगण चोप सिंह का पुरवा अगई व आठ अज्ञात के साथ वहां पहुंचे और गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गयी। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार का कहना है कि दोनों पक्षों के उन्नीस लोगों के खिलाफ दर्ज किया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |