Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढ़ः सोलर पैनल चोरी का मुकदमा दर्ज


प्रतापगढ़। सोलर पैनल चोरी हो जाने की घटना को लेकर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। जिले में लालगंज कोतवाली के पूरे पौलहा गांव निवासी दयाराम वर्मा पुत्र स्व0 मोहनलाल वर्मा ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसने अपने खेत में लगाए गए सबमर्सिबल को चलाने हेतु सोलर पैनल लगवाया है। आरोप है कि बीती उन्तीस मार्च की रात दो सोलर पैनल अज्ञात चोर उठा ले गये। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार का कहना है कि जांच के बाद अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |