Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीतः होली के बाद मंत्री ने बांटी संवेदनाएं, शोकाकुल परिवारों से मिलकर बंधाया ढांढस! त्योहार की खुशियों के बीच दुख में डूबे परिवारों के साथ खड़े नजर आए जनप्रतिनिधि


पीलीभीत। होली के उल्लासपूर्ण कार्यक्रमों के समापन के बाद गन्ना विकास एवं चीनी मिलें राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार ने मानवता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए शहर के विभिन्न मोहल्लों में पहुंचकर शोकाकुल परिवारों से भेंट की। उन्होंने हाल ही में अपनों को खो चुके लगभग 100 परिवारों के घर जाकर संवेदना व्यक्त की और दुख की इस घड़ी में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

दोपहर बाद मंत्री अपनी टीम के साथ शहर के प्रमुख क्षेत्रों में पहुंचे। उन्होंने शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. नरेंद्र मिश्रा, राघवेंद्र मिश्रा, मोहल्ला सुनगढ़ी निवासी कृपा शंकर पांडे, प्रदीप मिश्रा और कृष्ण कुमार त्रिपाठी सहित कई परिवारों से मुलाकात की। इस दौरान मंत्री ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि जीवन में दुख की घड़ी सबसे कठिन होती है, लेकिन समाज और अपने लोगों का साथ ही संबल देता है।

इसके अलावा कालीचरण, बृजेश बाजपेई, रमेश चंद्र सक्सेना, लीलावती, प्रदीप कुमार, कोमल, बाबूराम, रामप्रसाद, गंगा प्रसाद, गोविंद, उमाशंकर, माया देवी, राम सिंह और उमेश चंद्र गुप्ता समेत सैकड़ों परिवारों के घर पहुंचकर उन्होंने संवेदना प्रकट की। मंत्री ने कहा कि वे केवल त्योहारों में ही नहीं, बल्कि हर सुख-दुख में क्षेत्रवासियों के साथ खड़े हैं।

रंगों के पर्व के बीच संवेदनाओं की यह पहल शहर में चर्चा का विषय बनी रही। लोगों ने इसे जनप्रतिनिधि की मानवीय संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी का उदाहरण बताया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |