लखनऊः प्रसव के दौरान महिला की अस्पताल में मौत
March 05, 2026
लखनऊ। लखनऊ जिले के इटौंजा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को मरपा निवासी एक महिला परिवार के लोगों के साथ प्रसव के लिए पहुंची थी, प्रसव के दौरान उसने बच्चे को जन्म दिया था, लेकिन इसके बाद उसकी हालत खराब हो गई। तो वहां मौजूद चिकित्सकों व स्टाफ नर्स ने अवंती बाई अस्पताल लखनऊ रेफर कर दिया। लेकिन घर वाले निजी अस्पताल ले जाना चाहते थे,एंबुलेंस चालक से गाड़ी रोकने के लिए कह रहे थे। जिससे रामसागर मिश्र सौ सैया अस्पताल बीकेटी ले गए। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉक्टर किसलय वाजपेई ने बताया कि पिंकी 30 वर्ष पत्नी विमलेश निवासी मरपा मंगलवार को डिलीवरी के लिए आई थी। बच्चे को जन्म दिया सामान्य प्रसव था। नर्सो व डॉक्टरों ने बताया बेचैनी व घबराहट की शिकायत भी की थी। जिससे महिला की हालत बिगड़ने लगी, तो लखनऊ रेफर किया गया था।लेकिन रास्ते में एंबुलेंस चालक से परिवार के लोग निजी अस्पताल ले जाने के लिए कह रहे थे। जिससे रामसागर मिश्र शौ सैया अस्पताल बीकेटी ले गए। वहां पर इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्होंने यह भी बताया कि मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा। यदि अस्पताल में किसी कर्मचारी की शिकायत मिली तो जांच कर कार्रवाई की जायेगी। मृतक महिला के पति ने इलाज में लापरवाहीं व अन्य आरोप लगाए हैं।
.jpg)