Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मुसाफिरखाना: होली के त्योहार से पहले पुलिस अलर्ट! ड्रोन से निगरानीय घाटों पर कड़ी सुरक्षा


मुसाफिरखाना/अमेठी। होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए मुसाफिरखाना कोतवाली पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर क्षेत्र में व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। त्योहार से पहले अवैध शराब और नशे के कारोबार पर कड़ा प्रहार करते हुए पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है, जबकि वारंटियों की गिरफ्तारी कर कानून-व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। बाजारों, चैराहों और मुख्य मार्गों पर लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है ताकि असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जा सके। साथ ही पुलिस टीमें लगातार पैदल गश्त कर रही हैं और आमजन से संवाद स्थापित कर रही हैं। बिलंदा घाट, पूरे जोरई, हाजीगंज, निजामुद्दीनपुर समेत विभिन्न घाटों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। इन स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है और अधिकारियों द्वारा समय-समय पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया जा रहा है। पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि होली का पर्व भाईचारे और शांति के साथ मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे त्योहार सकुशल संपन्न कराया जाय। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |