Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

गौरीगंज: वरिष्ठ कांग्रेसी नेता योगेंद्र मिश्रा का निधन



गौरीगंज/अमेठी। कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता, अमेठी जनपद के पूर्व जिलाध्यक्ष और प्रदेश महासचिव योगेंद्र मिश्रा का आज लंबी बीमारी के पश्चात निधन हो गया। लगभग 60 वर्षीय श्री मिश्रा ने गौरीगंज स्थित जिला चिकित्सालय में अपनी अंतिम सांस ली। उनके असामयिक निधन से न केवल कांग्रेस परिवार, बल्कि संपूर्ण अमेठी जनपद में शोक की लहर व्याप्त है। कांग्रेस के जिला प्रवक्ता अनिल सिंह ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि योगेंद्र मिश्रा लंबे समय से पार्टी की मुख्यधारा की राजनीति में सक्रिय थे। उन्होंने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में अनुकरणीय योगदान दिया। उन्हें कार्यकर्ताओं के बीच बेहद लोकप्रिय और एक जुझारू जमीनी नेता के रूप में जाना जाता था।अमेठी के सांसद किशोरी लाल शर्मा ने उनके निधन को कांग्रेस के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि मिश्रा जी ने अपना संपूर्ण जीवन संगठन की मजबूती के लिए समर्पित कर दिया। विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने भी उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |