Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः पीस कमेटी बैठक! अफवाह फैलाई तो होगी कड़ी कार्यवाही


अमेठी। आगामी त्यौहारों होली , रमजान और ईद को शांतिपूर्ण , सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से मुंशीगंज कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत परतोष पुलिस चैकी पर शनिवार शाम एक महत्वपूर्ण पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।इस बैठक की अध्यक्षता मुंशीगंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत त्रिपाठी ने की। बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, प्रबुद्ध जनों और पुलिस अधिकारियों ने हिस्सा लिया। प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत त्रिपाठी ने नागरिकों से त्यौहारों के दौरान आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की। उन्होंने विशेष रूप से चेतावनी देते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने या किसी भी प्रकार की अफवाहें फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त विधिक कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने जनसामान्य से किसी भी भड़काऊ संदेश पर ध्यान न देने का आग्रह किया। बैठक में क्षेत्र के नागरिकों से प्रशासन के साथ सहयोग करने और किसी भी प्रकार के विवाद या संदिग्ध गतिविधि की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने का आह्वान किया गया, ताकि समय रहते उचित कदम उठाए जा सकें। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि त्यौहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चैबंद रखने के लिए क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ा दी जाएगी। शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी ताकि क्षेत्र में अमन-चैन और भाईचारा कायम रहे। इस अवसर पर परतोष चैकी प्रभारी विपिन बिहारी सिंह सहित पुलिस बल के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |