Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः भाजपा को बड़ा झटका नागेश्वर द्विवेदी ने दिया इस्तीफा, पत्रकारिता में वापसी का ऐलान


लखनऊ।  भारतीय जनता पार्टी को मोहनलालगंज क्षेत्र में बड़ा झटका लगा है। वरिष्ठ नेता और सामाजिक कार्यकर्ता नागेश्वर द्विवेदी ने पार्टी से इस्तीफा देकर एक बार फिर पत्रकारिता में वापसी का ऐलान कर दिया है बुधवार को समर्थकों के बीच भावुक संबोधन में उन्होंने कहा कि यह फैसला आसान नहीं था, लेकिन अब वह कलम के जरिए जनता की लड़ाई” लड़ेंगे मैं राजनीति छोड़ नहीं रहा हूं, बल्कि अपने मूल रास्ते पत्रकारिता पर लौट रहा हूं। अब मेरी कलम ही मेरा हथियार होगी और मैं दबे-कुचले लोगों की आवाज बनूंगा.

नागेश्वर द्विवेदी ने अपने करियर की शुरुआत पत्रकारिता से की थी। गांव-गांव जाकर उन्होंने आम लोगों की समस्याओं को उठाया और प्रशासन तक पहुंचाया। अब उसी मिशन के साथ दोबारा मैदान में उतरने का ऐलान किया है

नागेश्वर द्विवेदी ने साफ कर दिया है कि अब उनका फोकस किसान, मजदूर, युवा और गरीब वर्ग की आवाज उठाना होगा

उनके इस फैसले से मोहनलालगंज की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और इसे बड़े बदलाव के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |