Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

रामपुर: खड़े वाहन से बैटरी चोरी करते आरोपी गिरफ्तार


रामपुर। मंगलवार को रामपुर के स्वार बस अड्डे पर एक व्यक्ति को खड़े वाहन से बैटरी चोरी करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पहचान शन्नू पुत्र अख्तर निवासी अजीतपुर नई बस्ती थाना सिविल लाइन, जनपद रामपुर के रूप में हुई है। शिकायतकर्ता ने अन्य लोगों की मदद से आरोपी शन्नू को टूल बॉक्स का ताला तोड़कर बैटरी चुराते समय रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी के पास से एक हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल भी बरामद हुई, जिसे थाने लाया गया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर थाना गंज में मु0अ0सं0- 38ध्2026, धारा- 303(2)ध्317(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने अभियुक्त और बरामद माल को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्यवाही करते हुए आरोपी का चालान कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |