Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

युवक ने अपने ही हाथ से सीने पर रखकर चला दी गोली, मौके पर मौत


दिल्ली के दल्लुपुरा इलाके से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक युवक ने खुद को गोली मार ली। युवक की पहचान पवन के रूप में हुई है, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि पवन के चचेरे भाई की लाइसेंसी पिस्टल थी और वह वीडियो बना रहा था और स्टंट कर रहा था। लेकिन जैसे ही उसने पिस्टल में मैगजीन डाली औए अपने सीने पर लगाई, ट्रिगर दब गया। गोली पवन के दिल में लगी और उसकी मौत हो गई।

एक शख्स वीडियो बना रहा है और दूसरा युवक पिस्तौल के साथ दिखाई दे रहा है। सब कुछ सामान्य दिख रहा है। अचानक युवक पिस्तौल लोड करता है और उसे अपने सीने के पास ले जाता है। वीडियो बनाने वाले की भाषा से भी ऐसा लगता है कि सब कुछ सामान्य है। इसके बाद युवक बिना कुछ कहे अपने सीने पर गन रखता है और ट्रिगर दब जाता है। युवक मौके पर ही जमीन पर गिर पड़ता है और वीडियो बनाने वाला शख्स कहता है कि अरे ये तुमने क्या किया।

इस मामले में पुलिस का भी बयान मंगलवार को सामने आया है। पुलिस ने बताया कि दल्लूपुरा में एक शख्स ने अपने सीने में गोली मारी है। ये घटना तब हुई जब उसका रिश्तेदार उसका पिस्तौल में गोली डालते हुए वीडियो बना रहा था।

पुलिस ने बताया कि घटना के बाद युवक को हॉस्पिटल भी ले जाया गया था लेकिन हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की पहचान पवन कुमार नाम के शख्स के रूप में हुई है, वहीं वीडियो बनाने वाले शख्स का नाम हिमांशु है, जोकि मृतक का रिश्तेदार है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |