Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: जन-जन के प्रिय नेता डॉक्टर नीरज वोरा का जन्म दिवस आज! सादगी सेवा और समर्पण की मिसाल- डॉ. नीरज बोरा


लखनऊ । प्रदेश की राजधानी लखनऊ की उत्तरी विधानसभा सीट से लगातार दो बार 2017, 2022 भाजपा प्रत्याशी के रूप में भारी बहुमत से निर्वाचित, डॉ. नीरज बोरा वर्तमान में विधायक होने के साथ-साथ उत्तर प्रदेश विधानमंडल की सार्वजनिक उपक्रम एवं निगम संयुक्त समिति के सदस्य , संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान एसजीपीजीआई लखनऊ के शासन द्वारा नामित सदस्य दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग उत्तर प्रदेश शासन के राज्य सलाहकार बोर्ड के सदस्य पद के दायित्व का भी निर्वहन कर रहे हैं।उत्तर प्रदेश विधानसभा में संम्प्रति भाजपा विधान मंडल के सचेतक सचिव और कोषाध्यक्ष है ।

भारत सरकार के सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय के अधीन प्रोसेस एंड प्रोडक्ट डेवलपमेंट सेंटर आगरा की गवर्निंग काउंसिल के सदस्य के रूप में सतत योगदान दे रहे हैं। आप पूर्व में उत्तर प्रदेश विधानसभा की स्थानीय निकायों की लेखा परीक्षा प्रतिवेदनों की जांच संबंधी समिति के सदस्य रहे हैं।  आपने वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में तत्कालीन सपा सरकार के कद्दावर मंत्री को तथा वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव के में निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा प्रत्याशी को लगभग 40,000 मतों से पराजित किया। आप भाजपा के निवर्तमान राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष स्मृति शेष श्री रामदास अग्रवाल जी के सानिध्य में इंटरनेशनल वेस्ट फेडरेशन आईवीएफ के संस्थापक पदाधिकारी रहे । वर्तमान में वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व आईवीएफ यूपी के प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व निभा रहे हैं । वैश्य समाज में  प्रदेश स्तरीय मजबूत पकड़ है तथा पूर्व में आपने उत्तर प्रदेश के सभी 403 विधानसभा क्षेत्र में सम्मेलन बैठक तथा प्रदेश स्तरीय रथ यात्रा निकालकर ऐतिहासिक व स्वाभिमान महाकुंभ का सफल आयोजन किया है । आप  इंडियन मेडिकल एसोसिएशन लखनऊ के अध्यक्ष तथा लायंस क्लब इंटरनेशनल के कौंसिल अध्यक्ष के साथ मंडल अध्यक्ष 2003- 4 रह चुके हैं । इसके पूर्व में आप उत्तर प्रदेश राज्यसेतु निगम के उपाध्यक्ष और निर्देशक ( राज्य मंत्री स्तर) रहे हैं ।

वर्ष 2021 के उत्तर प्रदेश विधानसभा परिषद के चुनाव के दौरान लखनऊ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा द्वारा नियुक्त प्रभारी के रूप में कार्य किया व पार्टी प्रत्याशी को अभूतपुर विजय दिलाने में महती भूमिका निभाई । वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में लखनऊ उत्तर क्षेत्र में 2000 मतों के अंतर से रनर तथा इसी प्रकार लखनऊ से मेयर चुनाव में भी रनर रह चुके हैं ।

 डॉक्टर बोरा के परिवार में समाज सेवा की सुदीर्घ परंपरा रही है ।उनके पिता स्मृति शेष श्री डी.पी. बोरा जी वर्ष 1967 में लखनऊ विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष रहे तथा वर्ष 1969 और 1977 में उत्तर प्रदेश विधानसभा के लिए तत्कालीन लखनऊ पश्चिम क्षेत्र से विधायक निर्वाचित होकर समाज के पिछड़े गरीब वंचित शोषित जनों की आवाज विधानसभा में बुलंद की थी। 

 31 मार्च 1967 को जन्मे डॉ. नीरज बोरा में न केवल अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाया बल्कि उससे भी आगे बढ़कर सेवा की परंपरा को मील का पत्थर’बनाया है । विभिन्न  सामाजिक सांस्कृतिक व साहित्यिक संस्थाओं के संरक्षक सर्व सुलभ, अतिशय विनम्र व  व्यवहार कुशल डॉक्टर नीरज बोरा अपनी स्वच्छ छवि, स्थानीय मुद्दों पर निरंतर संघर्ष, समस्याओं के  निदानाअर्थ ,समर्पण के लिए जाने जाते हैं ।आपका जन्म  31 मार्च 1967  को हुआ था । शिक्षा एमबीबीएस  एम. बी. ए. पी.एच.डी है।

डॉ नीरज बोरा ने उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा क्षेत्र में रथ यात्रा के माध्यम से समाज के लोगों को जोड़ने का कार्य किया तथा एक मजबूत सामाजिक संघटनात्मक संरचना विकसित की है । साथ ही कुरीतियो को मिटाने, नागरिक कर्तव्यों की प्रति जनता को जागरूक करने , सामाजिक समरसता बढ़ाने तथा राष्ट्रीय एकता को मजबूती देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है । राष्ट्रवादी विचारधारा से अनुप्राणित डॉक्टर बोरा एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय की परिकल्पना को साकार रूप देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। संघ प्रार्थना के अंश परम वैभवम   नेतूमेतसौराष्ट्र’ के धेय पथ पर सतत अग्रसर है।

डॉ नीरज बोरा भारतीय जनता पार्टी के समस्त राजनीतिक आंदोलन और कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं । भाजपा सरकार की कल्याणकारी नीतियों को आगे बढ़ाने और पार्टी के लिए अनुकूल वातावरण बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास रत हैं।

डॉ नीरज बोरा ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा दिए गए मंत्र सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास, सबका विश्वास , को अपनाया है। इसी के आधार पर समाज के सभी वर्गों के उत्थान हेतु प्रति प्रयत्नशील है। दिव्यांग जनों के लिए सहायता शिविरों के आयोजन उन्हें कृत्रिम अंग दिलाने के साथ ही महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से अनेक सिलाई केंद्र स्थापित संचालित किया जा रहे हैं। महिला स्वच्छ कारों का सम्मान विशेष उल्लेखनीय है डॉ नीरज बोरा ने प्राकृतिक आपदाओं जैसे बाढ़, अग्निकांड आदि से प्रभावित हुए लोगों के राहत पुनर्वास में विशेष योगदान दिया है , तथा इसके लिए वे समर्पित रहते हैं । समाज के पिछड़े और कमजोर वर्गों की सहायता और उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए अभियान भी निरंतर किए जाते रहे हैं। 

डॉ नीरज बोरा न केवल एक जनप्रिय राजनेता है, बल्कि कुशल चिकित्सक भी है इंडियन मेडिकल एसोसिएशन लखनऊ के तीन बार अध्यक्ष रहे हैं, स्वास्थ्य और चिकित्सा के क्षेत्र में उनके नाम कई विशिष्ट उपलब्धियां दर्ज है।

लगभग 25000 से अधिक निशुल्क नेत्र ऑपरेशन करवाने तथा रक्तदान के लिए लोगों को प्रेरित कर लगभग 5000 यूनिट से अधिक रक्तदान कराने जैसे असाधारण कार्यों के चलते हुए आम जनता में लोकप्रिय हैं।

डॉक्टर नीरज बोरा के मार्गदर्शन व संरक्षण में संचालित सेवा अस्पताल और अनुसंधान केंद्र उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधा एवं रोगियों की बेहतर देखभाल के लिए जाना जाता है। कोरोना महामारी के मुश्किल दौर में डॉक्टर बोरा उनका अस्पताल उनके कर्तव्य निष्ठ सहयोगियों ने रोगियों की सेवा और करने से लेकर लोगों को राहत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है । उनके मार्गदर्शन में संचालित बोरा इंस्टीट्यूट आफ एलाइड हेल्थ साइंसेज, लखनऊ नर्सिंग प्रशिक्षण के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित केंद्र के रूप में अपनी व्यापक पहचान स्थापित कर चुका है । वस्तुतः डॉ नीरज बोरा के प्रयासों ने स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में अपना स्थाई प्रभाव छोड़ा है। 

व्यक्ति एक भूमिकाएं अनेक समाज सेवा के रास्ते राजनीति में पदार्पण करने वाले डॉक्टर नीरज बोरा विभिन्न सामाजिक, साहित्यिक संस्कृति , एवं खेल संस्थाओं से जुड़े रहे हैं । लायंस क्लब इंटरनेशनल बोर्ड 321-बी -1 के अध्यक्ष लायंस क्लब मल्टीप्ल दास 321 के काउंसलिंग  चेयरमैंन रहे हैं। उत्तर प्रदेश राज्यसेतु निगम के उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री स्तर के रूप में सेवाएं दी और राज्य में अनेक सेतु निर्मित करने में योगदान दिया है । इसके अतिरिक्त उन्होंने विभिन्न संगठनों में महत्वपूर्ण पदों को संभाला है तथा संरक्षक के रूप में अभी योगदान दे रहे हैं। डॉक्टर नीरज बोरा विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संस्थाओं के सक्रिय सदस्य तथा विभिन्न ट्रस्टों में से जुड़े हुए हैं इसके पूर्व उन्होंने वैश्य स्वाभिमान नामक समाचार पत्र का भी लंबे समय तक संपादक किया है । वह जनता से सीधा संवाद और उनसे संपर्क बनाए रखने में विश्वास रखते हैं।

वर्तमान में ट्विटर ,फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से जनता से सीधे संपर्क में बने हुए हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |