Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

आगराः फतेहाबाद में ‘प्रबोधिनी’ कार्यक्रम का आयोजन, बेटियों को योग व गीता का संदेश


फतेहाबाद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा बृज शक्ति, ब्रज प्रांत के तत्वावधान में “प्रबोधिनी” नामक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन फतेहाबाद स्थित एस.डी. एल.बी.एस. एम.एस.वी. गर्ल्स इंटर कॉलेज में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को योग, ध्यान एवं भारतीय संस्कृति के मूल्यों से जोड़ना रहा।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. सीमा गुप्ता, डॉ. प्रीती महेश्वरी, डॉ. गीता महेश्वरी, श्रीमती मनीषा गुप्ता सहित कई गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान योग गुरु श्रीमती किरण एवं उनकी टीम ने छात्राओं को योग एवं ध्यान के माध्यम से स्वस्थ, सकारात्मक और तनावमुक्त जीवन जीने के तरीके बताए।

इस अवसर पर डॉ. गीता महेश्वरी ने छात्राओं को भगवद् गीता का सार सरल और प्रेरणादायक भाषा में समझाते हुए जीवन में उसके महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और योग व ध्यान की विभिन्न गतिविधियों का अभ्यास किया।

कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागी छात्राओं को सर्टिफिकेट एवं उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आयोजकों ने कॉलेज प्रशासन एवं अध्यापिका श्रीमती पुष्पा गुप्ता का विशेष आभार व्यक्त किया, जिन्होंने इस कार्यक्रम के आयोजन की अनुमति प्रदान की।

इस अवसर पर उपस्थित सभी अतिथियों ने छात्राओं को जीवन में सकारात्मक सोच अपनाने और भारतीय संस्कृति के मूल्यों को आत्मसात करने का संदेश दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |