लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट उत्तरी जोन महिंगवाँ थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुम्हरावां बाबागंज मार्ग पर मुसपिपरी गाँव के पास इंडिगो कार की टक्कर से महिला घायल, जिसके पैर में आई गम्भीर चोट, वही सूचना मिलते ही स्थानीय महिंगवा की पुलिस तत्काल मौके पर पहुँचकर घायल महिला को ईलाज हेतु एम्बुलेंस से राम सागर मिश्र हॉस्पिटल भेजवाया और टक्कर मारने वाली कार को कब्जे में लिया ।
वही घायल महिला महिंगवाँ थाना क्षेत्र के पुहुपपुर मजरा सुबंशीपुर की बताई जा रही है। महिगवां थाना अध्यक्ष ने बताया कि गाड़ी संख्या यूपी 32 सीएक्स 8237 बाबागंज की तरफ से आ रही थी और चालक द्वारा नियंत्रण खो जाने के कारण गाड़ी ने महिला को टक्कर मार दी गाड़ी को कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है तथा घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला की हालत गंभीर बनी हुई।
.jpg)