Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

सुल्तानपुर: सालों से सफाई ना होने से ग्रामीण गंदगी में जीने को मजबूर


सुल्तानपुर। दोस्तपुर ग्राम नारामधईपुर में इंद्रभान और स्वर्गीय सिपाही चंद्रभान शर्मा के घर के ठीक पीछे स्थित सार्वजनिक गलियारा अवैध कब्जे का शिकार हो चुका है। इस गलियारे की सफाई, नाली निर्माण और पक्का खड़ंजा लगाने का कार्य ग्राम पंचायतध्प्रशासन द्वारा वर्षों से प्रस्तावित था, लेकिन कथित कब्जेदारों द्वारा रुकावट डालने के कारण कुछ नहीं हो पा रहा।परिणामस्वरूप गलियारा पूरी तरह बंद-सा हो गया है। गंदगी, कचरा और पानी का जमाव बढ़ गया है, जिससे सांप-बिच्छू जैसे जहरीले जीवों का घरों में घुसना आम हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि रात में नींद नहीं आती, बच्चे और बुजुर्ग विशेष रूप से डरे हुए रहते हैं। कई बार सांप दिखने की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं निकला।स्थानीय निवासी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया,

ष्यह गलियारा पूरे मोहल्ले के लिए जरूरी था। अब कब्जे के कारण न सफाई हो पा रही, न विकास कार्य। घरों के पीछे गंदगी फैल रही है और सांप-बिच्छू रोज आते हैं। प्रशासन से बार-बार गुहार लगाई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही।ष्यह मामला अवैध कब्जे के खिलाफ चल रही मुहिम में एक और उदाहरण बनता दिख रहा है। ग्रामीण अब तहसील प्रशासन, ैक्ड कादीपुर और जिला अधिकारी से त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं दृ मौके पर पैमाइश करवाकर कब्जा हटवाया जाए गलियारा मुक्त कर सफाई और खड़ंजा निर्माण तुरंत शुरू हो प्रभावित परिवारों की सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाए जाएं प्रशासन से जब संपर्क किया गया तो बताया गया कि शिकायत मिलने पर जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि शिकायतें कई महीनोंध्सालों से की जा रही हैं, फिर भी स्थिति जस की तस है।जनसेवा संगठन और स्थानीय लोग इस मुद्दे को लेकर सतर्क हैं और जल्द ही प्रशासनिक स्तर पर प्रदर्शनध्धरना देने की तैयारी कर रहे हैं, यदि कब्जा नहीं हटाया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |