Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

आगरा: अग्रवंशम ट्रस्ट द्वारा रंगोत्सव एवं होली मिलन समारोह का आयोजन


आगरा। अग्रवंशम ट्रस्ट (रजि.) आगरा द्वारा रंगोत्सव एवं होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन सिकंदरा के के नगर क्षेत्र स्थित एबी एम इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय गणमान्य नागरिकों, अभिभावकों एवं बड़ी संख्या में बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

समारोह का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके उपरांत बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिनमें नृत्य, गीत एवं होली पर आधारित विशेष कार्यक्रम शामिल रहे। उपस्थित दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण राधा रानी के समक्ष खेली गई फूलों की होली रही। श्रद्धा और उल्लास के वातावरण में सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। पूरे परिसर में भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का संदेश गूंजता रहा।

ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में एकता, प्रेम और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों को होली पर्व की शुभकामनाएं दी गईं।

समारोह में उपस्थित रहने का अवसर प्राप्त करने वाले अतिथियों ने ट्रस्ट के प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों की कामना की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |