आगरा । सिकंदरा स्थित डॉ . एमपीएस वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में भारतीय जनता पार्टी के ब्रज क्षेत्र द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026 के अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में ब्रज क्षेत्र के विभिन्न जिलों से आए पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने जनसंघ के संस्थापक सदस्य एवं महान विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन, उनके एकात्म मानववाद के सिद्धांत तथा संगठन के प्रति उनकी निष्ठा पर विस्तार से प्रकाश डाला।
प्रशिक्षण सत्र में संगठन की कार्यपद्धति, बूथ सशक्तिकरण, सोशल मीडिया प्रबंधन, जनसंपर्क अभियान तथा आगामी चुनावों की तैयारियों पर मार्गदर्शन दिया गया। वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी की नीतियों और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लें।
कार्यक्रम में ब्रज क्षेत्र के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। समापन सत्र में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी अभियानों में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया गया।
