आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के पालीवाल परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर के छठे दिन की शुरुआत लक्ष्य गीत से हुई। इसके बाद स्वयंसेवकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए जुम्बा डांस का आयोजन किया गया।
इस दौरान स्वयंसेवकों ने पालीवाल परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की और स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम के दूसरे चरण में नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें स्वयंसेवकों ने विभिन्न राज्यों की संस्कृति को नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किया।
प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में विश्वविद्यालय के सांस्कृतिक प्रमुख डॉ. पुरुषोत्तम मयूरा उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नीरज मैम तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण विकास संस्थान के निदेशक डॉ. मनोज कुमार राठौर का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
