अमेठीः सड़क पर खड़ी बाइकें, राहगीर हो रहे परेशान
March 09, 2026
अमेठी। रजिस्ट्री ऑफिस अमेठी के सामने मुख्य सड़क पर लोगों द्वारा बेढंगे तरीके से बाइक खड़ी कर बाजार में खरीदारी करने जाने से आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर खड़ी बाइकें आने-जाने वाले वाहनों और पैदल राहगीरों के लिए बाधा बन रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई लोग अपनी बाइक सड़क के बीच या किनारे खड़ी कर मार्केट में चले जाते हैं, जिससे सड़क संकरी हो जाती है और अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। इस वजह से राहगीरों और अन्य वाहन चालकों को निकलने में काफी दिक्कत होती है। क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस समस्या पर ध्यान देते हुए सड़क पर अव्यवस्थित तरीके से खड़ी की जाने वाली बाइक पर कार्रवाई की जाए और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाया जाए।
