मुसाफिरखाना: मनरेगा कर्मचारियों ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन
March 09, 2026
मुसाफिरखाना/अमेठी। मनरेगा कर्मचारी महासंघ उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में जनपद अमेठी के विकासखंड मुसाफिरखाना में मनरेगा कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मुख्य विकास अधिकारी को संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी मुसाफिरखाना को सौंपा। ग्राम रोजगार सेवक संघ के जिला अध्यक्ष पवन कुमार गौतम के नेतृत्व में कर्मचारियों ने मानदेय का भुगतान न होने, एचआर पॉलिसी लागू न किए जाने तथा ईपीएफ का भुगतान कराए जाने की मांग उठाई। कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से मानदेय न मिलने के कारण उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।ज्ञापन के माध्यम से कर्मचारियों ने सरकार से मांग की कि मनरेगा कर्मियों के लिए एचआर पॉलिसी लागू की जाए और ईपीएफ का भुगतान सुनिश्चित किया जाए, ताकि कर्मचारियों को राहत मिल सके। इस मौके पर एपीओ आशुतोष मिश्रा, तकनीकी सहायक प्रशांत पांडे, महेंद्र प्रताप सिंह, राजेंद्र कुमार, यमुना देवी, किरण शुक्ला, दिनेश कुमार, ललित कुमार सहित अन्य मनरेगा कर्मचारी मौजूद रहे।
