अमेठीः बोल्डर पर चलने के लिए शहरवासी मजबूर
March 09, 2026
अमेठी। आदर्श नगर पंचायत अमेठी के प्रतापगढ रोड से दुर्गापुर रोड जोडने के लिए राम लीला मैदान होते हुए सम्पर्क मार्ग बना है। लेकिन हैरत इस बात का है कि जर्जर सड़क मार्ग को नवीनीकरण योजना मे लोक निर्माण विभाग प्रान्तीय खण्ड इकाई अमेठी ने स्वीकृत के बाद ठेकेदार ने बोल्डर डाल कर सड़क को छोड दी। साइकिल सवार,चार पाहिया वाहन,पैदल चलने वाले लोग परेशान है। पटरी क्षतिग्रस्त है। सड़क मार्ग पर बोल्डर पडे है। जिसक खबर प्रशासन नही ले रहा है। बोल्डर डालने के बाद रोलर ठेकेदार नही चला रहा है। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज,श्री शिव प्रताप इण्टरमीडियेट कालेज,आर आर पी जी कालेज के छात्र और छात्राए को आने जाने मे परेशानी हो रही है। बस स्टेशन और रेलवे-स्टेशन के यात्रियो को बडी दिक्कत हो रही है। दिवाकर पाण्डेय,अशोक कुमार शुक्ल,विनीत कुमार शुक्ल,राजकुमार पाण्डेय,महाबीर,राजकुमार शर्मा,उदय राज यादव,भारत धुरिया आदि ने जिलाधिकारी संजय चैहान से बोल्डर की समस्याओ से निजात दिलाया जाए। तथा गुणवत्तापूर्ण कार्य करवाने की मांग किया है। अवर अभियन्ता लोक निर्माण विभाग प्रान्तीय खण्ड अमेठी ने बताया कि बोल्डर सड़क मार्ग पर डालने के बाद रोलर से कुटाई होगी। इसके लिए सख्त निर्देश दिए गए है। अब तक शिकायत नही मिली है। अधिशाषी अभियन्ता का कहना है कि सरकार ने स्वीकृत दी है। बजट मिला है। सड़क मार्ग के नवीनीकरण और सुदृढ़ीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। सड़क पर बोल्डर बिखरा है। बोल्डर की कुटाई ना होने की शिकायत है। इसके अवर अभियन्ता जिम्मेदार है। उनकी देख रेख मे सड़क मार्ग नवीनीकरण का काम चल रहा है। शिकायत पर कडी कार्यवाही होगी। जनहित की अनदेखी नही होगी।
