Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीतः काशीराम जयंती पर दलित बस्ती में हुआ कार्यक्रम, केक काटकर दी श्रद्धांजलि! सपा नेता पं. सुधीर तिवारी एडवोकेट ने बाबा साहब व मान्यवर कांशीराम के विचारों को बताया प्रेरणास्रोत


पीलीभीत। समाजवादी पार्टी के नेता पं. सुधीर तिवारी एडवोकेट द्वारा कांशीराम योजना स्थित दलित बस्ती में कूछ आश्रम पर भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर व मान्यवर कांशीराम को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनकी जयंती मनाई गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने केक काटकर कार्यक्रम को उत्साहपूर्वक मनाया और महापुरुषों के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में पं. सुधीर तिवारी ने कहा कि मान्यवर कांशीराम एक महान समाज सुधारक और दूरदर्शी राजनीतिज्ञ थे। उन्होंने अपनी सरकारी नौकरी और निजी जीवन का त्याग कर दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक समाज के अधिकारों की लड़ाई लड़ी। उन्होंने बहुजन समाज को राजनीतिक रूप से जागरूक करने और उन्हें सत्ता में हिस्सेदारी दिलाने के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया।उन्होंने कहा कि कांशीराम जी ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को आगे बढ़ाते हुए समाज के वंचित वर्गों को एकजुट किया और “जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी” का नारा देकर बहुजन समाज को संगठित करने का कार्य किया। उनका उद्देश्य शोषित और वंचित वर्गों को आत्मसम्मान दिलाना तथा उन्हें सामाजिक और राजनीतिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना था।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया और समाज में शिक्षा, जागरूकता व एकता बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया। इस अवसर पर महिलाओं और बच्चों को मिठाई वितरित की गई तथा बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे।कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी आनंद सिंह यादव, प्रदीप सोनकर, इजहार मलिक, इरफान अंसारी, मुकेश कुमार, संदीप यादव, दीपक मिश्रा, सालिगराम, हरीशंकर, सुरेश कुमार, कमल तिवारी, राममूर्ति, राम कुमार जाटव, सूरजपाल भारती, फूलचन्द्र जाटव, अमरदीप वाल्मीकि, रफीक वाल्मीकि, नरेन्द्र कुमार गौतम, अनूप वर्मा, कुलदीप सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |