Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीतः कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम की जयंती! पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, सामाजिक न्याय की लड़ाई में उनके योगदान को बताया ऐतिहासिक


पीलीभीत। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार आज नकटादाना स्थित केजीएन-2 समाजवादी पार्टी शिविर कार्यालय में बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम की जयंती हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्र के सम्मानित लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने मान्यवर कांशीराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने अपने संबोधन में कहा कि मान्यवर कांशीराम ने समाज के दबे-कुचले, शोषित और वंचित वर्गों को सम्मान और अधिकार दिलाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने बहुजन समाज को संगठित कर सामाजिक न्याय और बराबरी की लड़ाई को नई दिशा दी। उनका संघर्ष और विचार आज भी देश के करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि कांशीराम का जीवन हमें यह सिखाता है कि शिक्षा, संगठन और संघर्ष के माध्यम से समाज में बड़ा परिवर्तन लाया जा सकता है।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री अनीस अहमद खां फूलबाबू ने कहा कि मान्यवर कांशीराम एक दूरदर्शी और महान सामाजिक चिंतक थे। उन्होंने समाज के पिछड़े, दलित और वंचित वर्गों को राजनीतिक रूप से जागरूक किया और उन्हें अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने की प्रेरणा दी। उनके द्वारा दिखाया गया मार्ग आज भी सामाजिक न्याय और समानता की लड़ाई में मार्गदर्शक बना हुआ है। उन्होंने कहा कि हमें उनके सिद्धांतों और विचारों को अपनाकर समाज में भाईचारे, समानता और न्याय की भावना को मजबूत करना चाहिए।

कार्यक्रम में सपा जिला महासचिव नफीस अहमद अंसारी, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र मिश्रा कट्टर, पवन सिंह यादव, अशोक कुमार सिंह, हाजी अकबर अहमद अंसारी, रूपराम कश्यप, समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार राजू, 129 विधानसभा पूरनपुर अध्यक्ष संजय सिंह यादव, ठाकुर मीता सिंह, गयासुद्दीन मंसूरी, रामप्रताप गंगवार, आरती महेंद्र, विनोद कुमार वर्मा, अजय भारती, सदाकत अली, गंगाराम यादव, गुरमेल सिंह, पलविंदर सिंह, आजम खान, लखविंदर सिंह पन्नू, दिनेश कुमार वर्मा, मुक्तदिर हयात खान, शैलेश शर्मा, फैज अफजाल, रमेश राजा, रजनीश यादव, महेश पटेल, वीरेश यादव, शांति स्वरूप वर्मा, सतेंद्र मौर्य, सद्दाम हुसैन, रवींद्र, निशान अहमद, सतीश शर्मा, मोहम्मद याकूब अंसारी, आदर्श पाण्डेय अधिवक्ता, रामकृपाल, फाजिल खान, रेखा सिंह, अनिल वर्मा, सतीश कुशवाह, अशोक वर्मा, मानवेंद्र यादव, मोहम्मद तारीम, महबूब मंसूरी, सलीम अहमद, अनवार अहमद, सुनील कुमार, प्रमोद कुमार, संतोष वर्मा, सलीम, मोहम्मद रजा खान सहित तमाम सम्मानित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |