Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

उत्तराखड: कैबिनेट विस्तार पर अजय भट्ट ने दी बधाई, नए मंत्रियों से विकास को मिलेगी गति


देहरादून। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा कैबिनेट विस्तार किए जाने पर पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं नैनीताल-उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने नव नियुक्त मंत्रियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

श्री भट्ट ने अपने संदेश में कहा कि सरकार द्वारा ऊर्जावान, कर्मठ और निष्ठावान विधायकों को मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपना एक सराहनीय कदम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी नए मंत्री पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते हुए राज्य के विकास को नई गति देंगे और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देंगे।

सांसद अजय भट्ट ने रुद्रप्रयाग से विधायक भरत चैधरी, रुड़की से विधायक प्रदीप बत्रा, हरिद्वार से विधायक मदन कौशिक, राजपुर से विधायक खजान दास तथा भीमताल से विधायक राम सिंह कैड़ा को मंत्री बनाए जाने पर विशेष रूप से बधाई दी। उन्होंने सभी मंत्रियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा जताई कि वे दिन-रात राज्य की सेवा में समर्पित रहेंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |