Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

उत्तराखड: विकासखण्ड चिन्यालीसौड़ के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नागथली मणि में आयोजित हुआ बहुउद्देशीय शिविर! बहुउद्देशीय शिविर प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम - जिलाधिकारी


उत्तराखड । बृहस्पतिवार को विकासखंड चिन्यालीसौड़ के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नागथली मणि में जिलाधिकारी प्रशांत आर्य की अध्यक्षता में एक बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना तथा विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना था। इस शिविर में कुल 25 विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए अपने-अपने स्टॉल लगाए और क्षेत्रवासियों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की।

शिविर के दौरान दर्जाधारी राज्यमंत्री राम सुंदर नौटियाल, जिलाधिकारी प्रशांत आर्य, मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह द्वारा जनसमस्या को सुना गया। शिविर में क्षेत्रवासियों द्वारा कुल 44 शिकायतें प्रस्तुत की गईं, जिनमें राजस्व, विकास, स्वास्थ्य, विद्युत, पेयजल, सामाजिक सुरक्षा आदि से संबंधित विभिन्न समस्याएं शामिल रहीं। प्रशासन की तत्परता के चलते इनमें से 37 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए उनके शीघ्र एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए।

शिविर में उद्यान विभाग द्वारा 15 किसानों को बीज वितरित किया, कृषि विभाग द्वारा 06 फॉर्मर रजिस्ट्री करने के साथ 25 छोटे कृषि यंत्र भी वितरित किए। पशुपालन विभाग द्वारा 40 लाभार्थियों को पशु चिकित्सा दवा का वितरण किया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 104 लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया साथ ही 03 दिव्यांग प्रमाण बनाए। आयुर्वेदिक विभाग द्वारा 60 लोगो का ब्लड प्रेशर, शुगर परीक्षण कर आवश्यक दवाई वितरित की। पंचायतीराज विभाग द्वारा  07 यूसीसी, 45 परिवार रजिस्टर, 05 राशन कार्ड निस्तारण, 05 जन्मदृमृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर सेवाएं प्रदान की। राजस्व विभाग द्वारा 04 प्रमाण पत्र, सहकारिता विभाग द्वारा 40 काश्तकारों को विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान कर लाभान्वित किया।

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें और प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के बहुउद्देशीय शिविर प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम हैं, जिससे लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ता और उन्हें एक ही स्थान पर त्वरित सुविधा उपलब्ध होती है।

शिविर में दर्जाधारी राज्यमंत्री राम सुंदर नौटियाल, पूनम रमोला, शीशपाल चंद रमोला, जिला पंचायत सदस्य सरोजनी कंडियाल, ग्राम प्रधान भाना देवी, मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह, पीडी अजय सिंह,सीएचओ रजनीश सिंह, सीएओ एसएस वर्मा, खंड विकास अधिकारी कैलाश रमोला सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |