हाथरस। दिनांक 25.03.2026 को वादी श्री वीर सोलंकी पुत्र रामवीर सिंह निवासी बरसै थाना सासनी जनपद हाथरस द्वारा लिखित तहरीर के माध्यम से थाना सासनी पर सूचना दी कि दिनाँक 23.03.2026 को वादी के भाई रजित सोलंकी अपनी दुकान पर था, तभी आरोपीगण द्वारा कोल्ड ड्रिंक ली और पैसे मांगने पर गाली गलौज करने लगे, वादी के भाई द्वारा मना करने पर आरोपी द्वारा पिस्टल से रजित उपरोक्त के पेट में गोली मार दी । जिसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहाँ से बेहतर उपचार हेतु हायर सेन्टर रेफर किया गया । तदुपरान्त दिनांक 25.03.2026 को श्री हरि हॉस्पीटल एण्ड ट्रामा सेन्टर आगरा में इलाज के दौरान रजित सोलंकी उपरोक्त की मृत्यु हो गई । उक्त सूचना के आधार पर थाना सासनी पर सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत किया गया ।
पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए घटना कारित करने वाले अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक थाना सासनी को निर्देशित किया गया । जिसके क्रम मे गठित पुलिस टीमों के अथक प्रयासोपरान्त ग्राउन्ड, टेक्निकल इंटेलीजेन्स, सर्विलांस अन्य श्रोतो से प्राप्त सूचनाओं के अभिसंकलन से थाना सासनी पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बरसै में पैसों के विवाद को लेकर हुई एक व्यक्ति की हत्या की घटना कारित करने वाले आरोपी रन्नू पुत्र हुकम सिंह निवासी हतीशा थाना हाथरस गेट जनपद हाथरस को सासनी इग्लास रोड गिरफ्तार किया गया है, अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना सासनी पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
थाना सासनी पुलिस द्वारा उक्त घटना में शेषध्वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किये जा रहे है, पुलिस टीम द्वारा शीघ्र ही गिरफ्तारी सुनिश्चित की जायेगी ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण-
रन्नू पुत्र हुकम सिंह निवासी हतीशा थाना हाथरस गेट जनपद हाथरस ।
आपराधिक इतिहास अभियुक्त रन्नू उपरोक्त-
1- मु0अ0स0 223/20 धारा = सार्वजनिक जुआ अधि0 1867 थाना हाथरस गेट
2- मु0अ0स0321/24 धारा 13 जी एक्ट सार्वजनिक जुआ अधि0 1867 थाना हाथरस गेट
पंजीकृत अभियोग -मु0अ0सं0 110ध्2026 धारा- 103(1), 352, 3 (5) बीएनएस थाना सासनी जनपद हाथरस ।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम के नाम-प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार मय टीम थाना सासनी जनपद हाथरस।
