Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

हाथरस: ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक से लूट के मामले में एक और अभियुक्त गिरफ्तार


सिकंदराराऊ।  थाना पुलिस द्वारा थाना सिकंद्राराऊ क्षेत्रान्तर्गत ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक से हुई लूट की घटना में वांछित 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। जिसके कब्जे से लूटे हुए रूपयों में से बचे 5000 रूपये नगद बरामद किये। गत 25 मार्च को उक्त घटना का सफल अनावरण करते हुए पुलिस मुठभेड के दौरान 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है ।

अवगत कराना है कि दिनांक 18/03/2026 को अमित पुत्र मेघ सिंह निवासी टटी डण्डिया,थाना सिकन्दराराऊ द्वारा थाना सिकंद्रारऊ पर सूचना दी कि दिनांक 18.03.2026 को वह रोजाना की तरह अपने माँ अम्बे ग्राहक सेवा केन्द्र मोहनपुरा कासंगज से समय करीब 6.25 पर दुकान बढाकर अपने गाँव के लिये जा रहा था जैसे ही महाशांति आधुनिक गुलकुल ट्रष्टि के सामने निकलकर डुकरिया बम्बा कासंगज सिकन्द्राराऊ रोड पर पहुँचा तो पीछे एक काले रंग की स्कॉर्पियो जिसमें कुछ व्यक्ति सवार थे । उन्होने मेरी मोटर साइकिल न0. न्च्16ठड0410 में टक्कर मारकर गिरा दिया और मेरा रुपयो का थैला छीनकर चले गये । वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना सिकंद्राराऊ पर सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत किया गया ।

 पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा उक्त घटना के अनावरण व घटना में शामिल अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी सिकंद्राराऊ के नेतृत्व में 4 टीमों का गठन किया गया तथा एंटी थेफ्ट टीम व सर्विलॉस टीम को भी लगाया गया था । पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा टीमो को ब्रीफिंग कर शीघ्र घटना के अनावरण हेतु निर्देशित किया गया । जिसके क्रम में थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस एवं एसओजी टीम द्वारा गत 25 मार्च को थाना सिकन्द्राराऊ क्षेत्रान्तर्गत ग्राहक सेवा केन्द्र संचालक से हुई लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए पुलिस मुठभेड के उपरान्त 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है । 

 पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा उक्त घटना में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्राधिकारी सिकंद्राराऊ के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना सिकंद्राराऊ को निर्देशित किया गया था । जिसके क्रम में आज दिनांक 27.03.2026 को डुकरिया बम्बे पर ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से काली स्कॉर्पियो सवार बदमाशों द्वारा लूटपाट की घटना में वांछित अभियुक्त भोला उर्फ सुखवेन्द्र उर्फ सुखेन्द्र पुत्र ओमवीर सिहं उर्फ पप्पू निवासी बेरी थाना कोतवाली कासंगज जनपद कासगंज को सरदला पुल के नीचे को गिरफ्तार किया गया है । जिसके कब्जे से लूट के रूपयों से प्राप्त रूपयों में से बचे 5000 रूपये नगद बरामद हुए हैं। गिरफ्तार अभियुक्त भोला उर्फ सुखवेन्द्र द्वारा पूछताछ करने पर बताया कि मैंने अपने सहअभियुक्तों के साथ मिलकर दिनांक 18.03.2026 को थाना सिकन्द्राराऊ क्षेत्रान्तर्गत डुकरिया बम्बा के पास के मोटर साइकिल सवार ग्राहक सेवा केन्द्र संचालक से लूट की घटना कारित की थी । उक्त घटना में मेरे हिस्से में 22000 रूपये आये थे जिसमें से 17000 रूपये मेरे पैर में लगी चोट के इलाज में खर्च हो गए ।गिरफ्तार अभियुक्त भोला उर्फ सुखवेन्द्र एक शातिर किस्म का अपराधी है, जो पूर्व में भी जेल जा चुका है ।  जिसके विरूद्ध शान्ति भंग, मारपीट जैसी धाराओं में जनपद हाथरस, जनपद कासंगज में अभियोग पंजीकृत है ।

आपराधिक इतिहास अभियुक्त भोला उर्फ सुखवेन्द्र उपरोक्त-

1.  मु0अ0स0 171ध्026 धारा 310(2)/317(3) बीएनएस थाना सिकन्दराराऊ जनपद हाथरस

2. मु0अ0सं0 171ध्026 धारा 324(4), 351(3), 352 भादवि थाना कासंगज जनपद कासंगंज

3. मु0अ0सं0 17ध्023 धारा 323, 352, 452, 504, 506 भादवि थाना कासंगज जनपद कासंगज

4. मु0अ0सं0 80ध्023 धारा 147,148,323,325,504,506 भादवि थाना कासंगज जनपद कासंगज।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |