Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कन्नौजः समाजवादी के भंडारा कार्यक्रम मे दिखा अनूठा संगम


कन्नौज। रामनवमी के पावन अवसर पर मकरंदनगर स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर मे भक्ति और सौहार्द का एक अनूठा संगम देखने को मिला। समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम मे न केवल धार्मिक उल्लास दिखा बल्कि आपसी भाईचारे की मिसाल भी पेश की गई।

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष कलीम खान के नेतृत्व मे आयोजित इस भव्य कार्यक्रम मे कन्या पूजन और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत कन्या पूजन से हुई जहाँ पार्टी नेताओं ने कन्याओं के पैर पखारकर और उन्हें उपहार भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात मंदिर परिसर मे आने वाले हजारों श्रद्धालुओं के लिए भव्य भंडारे की व्यवस्था की गई।

उक्त आयोजन मे समाजवादी पार्टी के कई दिग्गज नेताओं ने शिरकत की पूर्व विधायक अरविंद यादव पूर्व विधायक कल्याण सिंह दोहरे सयूस प्रदेश उपाध्यक्ष हसीब हसन प्रमुख समाजसेवी वरिष्ठ सपा नेता जय कुमार तिवारी बउअन आदि नेताओं ने कहा कि यह कार्यक्रम आपसी भाईचारे का प्रतीक है पार्टी की तरफ से कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसमे सभी के लिए भंडारे का आयोजन किया गया है।

जय कुमार तिवारी बउअन ने इस अवसर पर कहा कि त्यौहार हमे आपस मे जुड़ने और मानवता की सेवा करने का संदेश देते हैं। मकरंदनगर हनुमान मंदिर मे जुटे नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर प्रसाद वितरण मे हाथ बंटाया। नेताओं ने क्षेत्रवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए जनपद की खुशहाली और आपसी प्रेम को बनाए रखने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर श्जय श्री रामश् के उद्घोष से गुंजायमान रहा। इस दौरान सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के अलावा कई श्रद्धालु मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |