Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से महापौर ने की शिष्टाचार भेंट


लखनऊ। दिल्ली में मंगलवार को देश के रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह से लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल ने उनके सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर महापौर ने नगर विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की और लखनऊ के समग्र विकास हेतु उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।

भेंट के दौरान रक्षा मंत्री ने माननीय महापौर को स्नेहपूर्वक आशीर्वाद देते हुए जनसेवा के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहने की प्रेरणा दी। उनके सरल, सौम्य एवं प्रेरणादायी व्यक्तित्व ने सभी को प्रभावित किया।

महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि रक्षा मंत्री का मार्गदर्शन लखनऊ के विकास कार्यों को नई दिशा देगा। उन्होंने उनके प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके अनुभव और नेतृत्व से जनहित के कार्यों को और गति मिलेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |