Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मुसाफिरखाना: स्मैक के साथ एक गिरफ्तार


मुसाफिरखाना/अमेठी। जनपद के थाना मुसाफिरखाना पुलिस ने स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।  पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध एवं अपराधियों की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे  “ऑपरेशन चक्रव्यूह” अभियान के तहत थाना मुसाफिरखाना पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन के दौरान मोटरसाइकिल सवार अभियुक्त आमिर अहमद उर्फ लल्लू पुत्र इश्तियाक अहमद निवासी गाजनपुर दुवरिया थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक जनपद अमेठी उम्र करीब 19 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार सिंह ने बताया कि  तलाशी से अभियुक्त के कब्जे से 102 ग्राम स्मैक बरामद हुआ । मोटरसाइकिल के कागजात मांगने पर दिखा न सका । 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |