जगदीशपुरः तमंचा व जिन्दा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार
March 31, 2026
जगदीशपुर/अमेठी। जनपद के थाना जगदीशपुर पुलिस ने 01 तमंचा व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर सलाखो के पीछे भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद अमेठी में “ऑपरेशन चक्रव्यूह” अभियान एवं अपराध व अपराधियों की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना जगदीशपुर पुलिस द्वारा तलाश वांछित, देखभाल क्षेत्र व चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन के दौरान अभियुक्त जुनैद पुत्र अख्तर निवासी नयापुरवा मजरे खैरातपुर थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी उम्र करीब 42 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि तलाशी से अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा 01 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ । अभियुक्त जुनैद थाना जगदीशपुर में मु0अ0सं0 66/26 धारा 2ख(1), 2(ख)(11), 3(1) ) यूपी गैग0 एक्ट में वांछित अभियुक्त है । अभियुक्त के विरूध्द जनपद के विभिन्न थानों में गोवध, एनडीपीएस, आर्म्स एक्ट के कुल 14 अभियोग पंजीकृत है ।
