Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: गोमती नगर में निर्माणाधीन नगर निगम के नवीन भवन का महापौर ने किया औचक निरीक्षण


लखनऊ। गोमती नगर में निर्माणाधीन नगर निगम के नवीन भवन का महापौर सुषमा खर्कवाल ने नगर आयुक्त गौरव कुमार के साथ औचक निरीक्षण किया। 

निरीक्षण के दौरान महापौर ने निर्माण कार्यों की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए निर्माण एजेंसी सीएंडडीएस के अधिकारियों और ठेकेदार को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए। इसके बाद महापौर जी एसबीएम हॉल में निर्माण कार्य कर रही एजेंसी के अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में कार्यों की प्रगति, निर्माण की गुणवत्ता और समयसीमा को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। महार्पौ ने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी की जाए और हर शनिवार को निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की जाए, ताकि कार्यों में तेजी लाई जा सके और समय पर परियोजना पूरी हो सके तथा निर्माण कार्यों में उच्च गुणवत्ता के मानकों का पालन किया जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। 

इस अवसर पर चीफ इंजीनियर (सिविल) महेश वर्मा, चीफ इंजीनियर (आरआर) मनोज प्रभात, अधिशासी अभियंता अतुल मिश्रा तथा निर्माण एजेंसी सीएंडडीएस के जीएम सौरभ श्रीवास्तव, प्रोजेक्ट मैनेजर एवं ठेकेदार के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |