लखनऊ। उत्तर विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ. नीरज बोरा ने आज क्षेत्र के विकास संकल्प को सिद्धि तक पहुँचाने के क्रम में जानकीपुरम और फैजुल्लागंज के विभिन्न वार्डों में सुबह 09रू30 बजे से दोपहर 12रू00 बजे तक लगातार 8 स्थानों पर सड़क और नाली निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर डॉ. बोरा ने कहा, ष्जनता की सुविधा और जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान हमारी प्राथमिकता है। इन कार्यों के संपन्न होने से हजारों स्थानीय निवासियों का आवागमन सुगम होगा और क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं में और सुदृढ़ता आएगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की ओर से मैं प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्रद्धेय योगी जी का हार्दिक आभार प्रकट करता हूं कि उन्होंने जनता जनार्दन की सुविधाओं को सदैव प्राथमिकता पर रखा है।ष्
शिलान्यास के क्रम में सुबह 09रू30 बजे जानकीपुरम तृतीय वार्ड के अंतर्गत नहर रोड स्थित श्री कमलेश के मकान से दीपक सिंह के मकान तक नाली एवं सड़क निर्माण कार्य के शिलान्यास का शुभारंभ किया गया जिसके बाद प्रातः 09रू50 बजे इसी वार्ड में श्री रामू चैहान के पास से श्री संदीप कुमार वर्मा के मकान तक नाली एवं सड़क निर्माण कार्य की आधारशिला रखी गई।
प्रातः 10.10 बजे जानकी विहार में पं० राम प्रसाद बिस्मिल पार्क से श्री अजीत शर्मा के घर तक सीसी रोड निर्माण एवं नाली मरम्मत कार्य का शुभारंभ हुआ।
प्रातः 10.30 बजे रमपुरवा गाँव में श्री सत्येन्द्र सिंह के मकान से श्री राम लाल के मकान तक सीसी सड़क एवं नाली निर्माण व अन्य विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया।
प्रातः 10.50 बजे कृष्ण लोक नगर में सरताज के घर के सामने वाली गली में सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का उद्घाटन हुआ। प्रातः 11रू10 बजे नन्हू प्रसाद के मकान से शहाबुद्दीन के मकान तक सीसी सड़क व नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया।
प्रातः 11.30 बजे प्रीति नगर में लोरिक सिंह यादव से राहुल मिश्रा के मकान तक सीसी सड़क व नाली मरम्मत कार्य का शुभारंभ हुआ।
दोपहर 11.50 बजे हरिओम नगर में रोशन लाल एडवोकेट के घर से अनिल राजपूत के घर तक सीसी सड़क व नाली निर्माण कार्य की आधारशिला रखी गई। सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नागरिकों ने विधायक डॉ. नीरज बोरा का भव्य स्वागत किया और क्षेत्र में हो रहे निरंतर विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पार्षद श्री दीपक लोधी, मंडल अध्यक्ष श्री संजय तिवारी, श्री राकेश पांडे, श्री कृपा शंकर मिश्रा, श्री सौरभ त्रिवेदी, श्री संदीप वर्मा, श्री धीरज गुप्ता, श्री संग्राम सिंह चैहान, श्री विनोद मिश्रा, श्री सी.के.वर्मा, श्री राकेश पाण्डेय, श्री जय प्रकाश अवस्थी, श्री चुन्नी लाल, श्री सत्येंद्र सिंह, श्री राम लाल एवं भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
