Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

आगराः अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला प्रकोष्ठ द्वारा प्रतिभाओं का सम्मान


आगरा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के महिला प्रकोष्ठ द्वारा एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. आशु रानी ने की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी के बिना समाज और राष्ट्र का समग्र विकास संभव नहीं है। उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर बल देते हुए कहा कि शिक्षा, आत्मनिर्भरता और समान अवसर ही महिलाओं की वास्तविक प्रगति का आधार हैं।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों, छात्राओं और गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के अंत में महिला प्रकोष्ठ की ओर से सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |