Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः संचारी रोग नियंत्रण दस्तक अभियान की समीक्षा बैठक ! स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर लोगो को करें जागरूक-डीएम


अमेठी। जिलाधिकारी संजय चैहान की अध्यक्षता में कल कलेक्ट्रेट सभागार में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के अन्तर्गत अन्तर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ रामप्रसाद द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशनध्राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद में दिनांक 01 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा। जिसमें दिनांक 10 अप्रैल से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसमें स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य सम्बंधित विभागों की समन्वयता के साथ संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रमध्दस्तक अभियान व जन जागरूकता कार्यक्रम के बारे में आम जनमानस को जागरूक करने के साथ-साथ वेक्टर वार्न डिजीज सहित अन्य संचारी रोगों की स्थिति, बचाव, उपचार के बारे में आम जनमानस को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसकी मॉनीटरिंग डब्लू0एच0ओ0 व यूनीसेफ सहित अन्य स्वास्थ्य सम्बंधी ऑर्गेनाइजेशन द्वारा की जायेगी। जिलाधिकारी ने संचारी रोग नियंत्रणध्दस्तक अभियान हेतु चलाये जा रहे अभियान एवं प्रयासों आदि में अबतक की गयी तैयारियों व विभिन्न स्तरों पर समन्वय समिति की बैठकों की प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए सभी सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों एवं चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिए कि आपसी समन्वयता बनाकर अभियान के उद्देश्यों की पूर्ति हेतु ग्रामीण स्तर पर कार्यरत स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर लोगो को जागरूक करें। उन्होंने कहा कि संचारी रागों पर नियत्रंण की दिशा में स्वास्थ्य विभाग सहित सभी सम्बंधित विभागों को ग्रामीण स्तर पर ग्रास रूट लेवल पर कार्य करने की जरूरत है। मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि दिनांक 10 से 30 अप्रैल 2026 तक चलाये जाने वाले दस्तक अभियान के तहत ग्रामीण स्तर पर कार्यरत स्वास्थ्य कर्मी, आशा कार्यकत्री, ए0एन0एम0 द्वारा घर-घर जाकर ए0ई0ध्जे0ई0 बुखार रोगियों को चिन्हित करना एवं उनको तेज बुखार होने पर 102ध्108 एम्बुलेंस द्वारा नजदीकी सीएचसी पीएचसी पर भेजने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दस्तक अभियान के तहत घर-घर जाकर टीम दस्तक देगी और सभी घरों के कूलर, पुराने टूटे बर्तन, मिटटी के गमले, पॉटस, टायर, फ्रीज के पीछे की ट्रे, पानी स्टोर के बर्तन आदि को चेक करेंगी। जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि बीएसए, डीआईओएस, डीपीआरओ, डीपीओ सहित सम्बन्धित अधिकारियों को स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय बनाकर संचारी रोग नियत्रंणध्दस्तक अभियान के सफल बनाने की दिशा में कार्य करे। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान विद्यालयों में प्रार्थना सभा के अवसर पर शिक्षकों द्वारा बच्चों को संचारी रोग से बचाव एवं हीटवेवध्लू से बचाव आदि के बारे में जागरूक किया जाएगा। उन्होंने संचारी रोगों से बचाव हेतु नगर विकास विभाग को साफ सफाई, नालियों की सफाई, अपशिष्ट जल निकासी, फॉगिंग कराते रहने का निर्देश दिया है तथा ग्रामीण स्तर पर ग्राम प्रधानों तथा निगरानी समितियों के माध्यम से संचारी रोगों से बचाव के प्रति बच्चों महिलाओं आदि को घर-घर दस्तक देकर जागरूक करने का भी निर्देश दिया है। उन्होंने जनपद में संचारी रोगो के प्रति संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष संवेदनशीलता बरतने का निर्देश दिया। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |